प्रियदर्शिनी बस स्टैंड में ऑटो चालकों ने दिखाई जिम्मेदारी, खुद भरे गड्ढे—नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
fast News 9 chief editor -shailendra tiwari प्रियदर्शिनी बस स्टैंड में ऑटो चालकों ने दिखाई जिम्मेदारी, खुद भरे गड्ढे—नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल कटनी। प्रियदर्शिनी बस स्टैंड की बदहाल सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों से परेशान ऑटो एवं रिक्शा चालकों ने आज सराहनीय पहल करते हुए खुद ही गड्ढों को भरने का काम किया। ऑटो चालकों ने आपसी सहमति और सहयोग से ईंटों के मलबे की मदद से सड़क के गड्ढों को भरा, ताकि वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी से राहत मिल सके। ऑटो चालकों का कहना है कि बस स्टैंड की सड़क की मरम्मत को लेकर नगर निगम प्रशासन को कई बार आवेदन और पत्राचार के माध्यम से शिकायत की जा चुकी है। इसके अलावा जब भी विभागीय अधिकारी बस स्टैंड पहुंचे, उन्हें भी सड़क की बदहाली और गड्ढों की समस्या से अवगत कराया गया। बावजूद इसके अब तक स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई। गड्ढों के कारण आए दिन ऑटो एवं रिक्शा चालकों के वाहनों में टूट-फूट और नुकसान हो रहा था। वहीं बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से यात्रियों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार बाहरी यात...