कटनी मेडिकल कॉलेज पर विधानसभा में बवाल! सरकार का दो टूक जवाब—*
fast News 9 chief editor -shailendra tiwari कटनी मेडिकल कॉलेज पर विधानसभा में बवाल! सरकार का दो टूक जवाब— शासकीय मेडिकल कॉलेज पर कोई विचार नहीं', कांग्रेस का बड़ा हमला विधायक लखन घनघोरिया ने सदन में उठाए तीखे सवाल, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के जवाब से गरमाई सियासत। कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने कहा—सरकार ने जनता की उम्मीदों पर फेरा पानी। कटनी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर सियासत तेज हो गई है। विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने पीपीपी मोड पर बन रहे मेडिकल कॉलेज का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के जवाब के बाद कांग्रेस ने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने सरकार से पूछा कि कटनी में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए जिस संस्था से अनुबंध किया गया है, उससे जुड़े मामलों की स्थिति क्या है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या कटनी की जनता की वास्तविक मांग शासकीय मेडिकल कॉलेज की नहीं है और क्या पीपीपी मॉडल को लेकर ज...