महापौर जनसुनवाई में समस्याओं पर त्वरित एक्शन! एक ही मंच पर अधिकारियों की मौजूदगी से शिकायतों के समाधान को मिली रफ्तार

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

महापौर जन सुनवाई में समस्याओं पर त्वरित एक्शन! एक ही मंच पर अधिकारियों की मौजूदगी से शिकायतों के समाधान को मिली रफ्तार

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने पेयजल, सड़क, स्वच्छता, नाली, राजस्व और अतिक्रमण सहित विभिन्न मामलों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई और समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई की विशेषता यह रही कि नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहे। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी कर समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। गंभीर एवं प्राथमिकता वाले प्रकरणों को चिन्हित कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि जनसुनवाई नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे प्रत्येक मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्याएं सीधे नगर निगम के समक्ष रखें, ताकि उनका शीघ्र और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों को बेहतर, जवाबदेह और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा आमजन की सक्रिय सहभागिता से शहर की समस्याओं का अधिक प्रभावी ढंग से निराकरण किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप! कटनी में जिला पंचायत सीईओ से जांच और कार्रवाई की मांग

कटनी बस स्टैंड पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा*