वनाग्नि से निपटने के लिए वन विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां*
fast News 9 chief editor -shailendra tiwari वनाग्नि से निपटने के लिए वन विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां काटनी -वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए फायर सीजन शुरू होने से पहले ही फायर लाइनों का समुचित रखरखाव किया गया। इसके साथ ही वनाग्नि से संबंधित त्वरित सूचना के आदान-प्रदान के लिए डीएफओ कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (FSI) से प्राप्त अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग ने स्थानीय समुदाय को भी इस अभियान में सक्रिय भागीदार बनाया है। संयुक्त वन प्रबंधन समितियों (JFMCs) तथा महुआ फूल संग्रहकर्ताओं के साथ कई बैठकें आयोजित कर उन्हें जागरूक किया गया। गांवों में पंपलेट वितरित कर वनाग्नि के दुष्प्रभाव और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वन क्षेत्रों में वॉच टावरों और अन्य ऊंचे स्थानों से दिन-रात मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक रेंज को निगरानी के लिए 6 नए ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे आग की घटनाओं का शीघ्र पता लगाया जा सके। वन्य ...