अवैध भांग दुकानों पर लाइसेंसधारियों का विरोध, प्रशासन से कार्रवाई की मांग*

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

अवैध भांग दुकानों पर लाइसेंसधारियों का विरोध, प्रशासन से कार्रवाई की मांग*


कटनी -सरकार द्वारा विधिवत लाइसेंस प्राप्त भांग विक्रेताओं ने अवैध रूप से संचालित हो रही भांग की दुकानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

*लाइसेंसधारी दुकानदार का कहना है।*

 अवैध दुकानों के चलते उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, साथ ही शासन के राजस्व को भी क्षति पहुंच रही है।

मुख्य सूत्रो की जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कई स्थानों पर बिना वैध अनुमति और लाइसेंस के भांग की बिक्री की जा रही है। इससे न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

शासन द्वारा निर्धारित शुल्क और नियमों का पालन करते हुए व्यापार कर रहे हैं, जबकि अवैध दुकानदार बिना किसी अनुमति के खुलेआम बिक्री कर रहे हैं।


लाइसेंसी दुकानदार विजय मिश्रा ने प्रशासन से मांग की है।

 अवैध रूप से संचालित भांग की दुकानों पर तत्काल छापेमार कार्रवाई कर उन्हें बंद कराया जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

"हम शासन को नियमित शुल्क दे रहे हैं, लेकिन अवैध दुकानें हमारी रोजी-रोटी पर असर डाल रही हैं। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।"

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

वन भूमि पर ‘महाकब्जा’! 10+ एकड़ जंगल साफ कर बनाया साम्राज्य, 20 साल से जमे रसूखदार पर गंभीर आरोप — फॉरेस्ट विभाग की भूमिका पर उठे सवाल