12–14 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति के दावे! MPWLC के आउटसोर्स कर्मचारी पर उठे गंभीर सवाल
fast News 9 chief editor -shailendra tiwari 12–14 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति के दावे! MPWLC के आउटसोर्स कर्मचारी पर उठे गंभीर सवाल कटनी। मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन यानी MPWLC कटनी में पदस्थ एक आउटसोर्स कर्मचारी को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। दावा है कि कर्मचारी को महज 12 से 14 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलता है, लेकिन उसकी संपत्ति, कारोबारी गतिविधियों और रहन-सहन को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, करीब 12 से 13 वर्षों की नौकरी के दौरान कर्मचारी ने अपने करीबी लोगों के नाम पर कई मालवाहक वाहनों की खरीद-फरोख्त की और कुछ बड़े वेयरहाउस कारोबार में साझेदारी होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। 12 हजार की नौकरी और चार विदेश यात्राएं? सूत्रों का यह भी दावा है कि संबंधित कर्मचारी अब तक चार देशों की विदेश यात्राएं कर चुका है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सीमित वेतन वाली आउटसोर्स नौकरी के बावजूद इन यात्राओं और कथित संपत्तियों का वित्तीय स्रोत क्या है? MPWLC सिस्टम पर भी सवाल अगर साम...