रंगमंच से गूंजा स्वच्छता और संस्कृति का संदेश, दर्पण रंग समिति की प्रस्तुति ने मोहा मन
fast News 9
chief editor -shailendra tiwari
रंगमंच से गूंजा स्वच्छता और संस्कृति का संदेश, दर्पण रंग समिति की प्रस्तुति ने मोहा मन
कटनी। सेवा संकल्प अभियान 2026 “सेवा ही संस्कृति” के अवसर पर संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के तत्वावधान में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटनी में “स्वच्छता एवं भारत की संस्कृति और विकास” विषय पर नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया।
दर्पण रंग समिति, बरही के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति के जरिए विद्यार्थियों और गुरुजनों को स्वच्छता, भारतीय संस्कृति और विकास का संदेश दिया। नाटक की प्रस्तुति को विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने खूब सराहा।
नाटक का निर्देशन दुर्गेश सोनी ने किया। प्रस्तुति में रक्षा सोनी, अमित गुप्ता, अराधना चौधरी, प्रियंका त्रिपाठी, शालिनी विश्वकर्मा, लक्ष्मी विश्वकर्मा और ज्योति सोनी के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं ढोलक वादन—शिवबालक दाहिया, ढप वादन—दुर्गेश सोनी तथा प्रस्तुति प्रबंधन—आकाश बर्मन द्वारा किया गया। कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।


Comments
Post a Comment