सरपंच पर सनसनीखेज आरोप: घर में घुसकर चाकू की नोक पर अभद्रता, न्याय के लिए मां-बेटी पहुंचीं एसपी कार्यालय" थानों से नहीं मिली सुनवाई, अब पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
fast News 9 chief editor -shailendra tiwari सरपंच पर सनसनीखेज आरोप: घर में घुसकर चाकू की नोक पर अभद्रता, न्याय के लिए मां-बेटी पहुंचीं एसपी कार्यालय थानों से नहीं मिली सुनवाई, अब पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार कटनी। जिले के बड़वारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पौड़ी में एक महिला द्वारा ग्राम पंचायत पठरा के वर्तमान सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी सरपंच ने उसके घर में घुसकर चाकू की नोक पर उसके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में स्थानीय थाना और महिला थाना से कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़िता अपनी वृद्ध मां के साथ एसपी कार्यालय कटनी पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। अकेलेपन का फायदा उठाने का आरोप पीड़िता रननो सिंह गौड़ के अनुसार, घटना के समय वह घर पर अकेली थी। उसके पति और मां किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत पठरा के सरपंच अशोक सिंह गौड़ कथित तौर पर उसके घर में जबरन घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं। महिला का कहना है कि जब उस...