NEET पेपर लीक पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन: डॉक्टर बनकर बेची झालमुड़ी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
fast News 9
chief editor -shailendra tiwari
NEET पेपर लीक पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन: डॉक्टर बनकर बेची झालमुड़ी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक के नेतृत्व में हुए इस सांकेतिक प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में शिक्षित युवा रोजगार के अभाव में छोटे-मोटे काम करने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए NTA की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कहा कि पिछले सात वर्षों में देश में 70 से अधिक पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि लगभग 23 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है और पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण कई छात्रों के मानसिक तनाव एवं आत्महत्या की खबरें सामने आई हैं।
उन्होंने मांग की कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की निगरानी में कराई जाए, जांच की समयसीमा तय हो तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही आरोप लगाया गया कि NTA द्वारा कई कार्य आउटसोर्सिंग के माध्यम से किए जा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन, कमल पांडेय, आनंद पटेल, राकेश गुड्डू द्विवेदी, विनीत जायसवाल, मंगल सिंह सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अब बड़ा सवाल — क्या लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर जवाबदेही तय होगी या छात्रों का भविष्य यूं ही दांव पर लगा रहेगा?

Comments
Post a Comment