ऑपरेशन शिकंजा” में ढीमरखेड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

ऑपरेशन शिकंजा में ढीमरखेड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

15 ठिकानों पर दबिश, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त — कई आरोपी गिरफ्तार

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने विगत सप्ताह 15 अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अलग-अलग गांवों में दबिश देकर पुलिस ने देसी प्लेन, मसाला शराब, बीयर एवं कच्ची शराब बरामद करते हुए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।

कार्रवाई के दौरान महंगवा निवासी लाल यादव के कब्जे से 17 पाव प्लेन शराब, राजभान यादव से 21 पाव देसी प्लेन शराब, इमलई निवासी शंकरलाल राय से 16 पाव देसी शराब जब्त की गई। वहीं मुरवारी निवासी सुहाग बाई के पास से 12 पाव देसी प्लेन एवं 6 पाव लाल मसाला शराब बरामद हुई।

दशरमन निवासी सौरभ लोधी के कब्जे से 14 बीयर एवं 11 पाव देसी शराब, कछारगांव निवासी पूनम जैन से 18 बीयर तथा मध्धू कुम्हार से 15 बीयर जब्त की गई। ठिर्री निवासी राकेश लोधी के पास से 45 पाव लाल मसाला शराब पकड़ी गई।

इसके अलावा झिन्नापिपिरया निवासी किस्सू उर्फ कृष्ण कुमार पटेल से 22 पाव देसी शराब, मुरवारी निवासी बालगोविंद पटेल से 101 पाव देसी लाल प्लेन शराब, अत्तरसूमा निवासी ओमप्रकाश मिश्रा से 18 पाव, तथा सोमनाथ पटेल से 16 पाव देसी शराब बरामद की गई।

ढीमरखेड़ा निवासी संजय वंशकार के कब्जे से 6 लीटर कच्ची शराब, देवरी निवासी दुर्गा बाई से 15 पाव मसाला एवं 10 पाव देसी प्लेन शराब तथा सनकुई निवासी सुधा बाई से 5 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया है।

थाना ढीमरखेड़ा पुलिस की इस लगातार कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस पूरी कार्रवाई में थाना ढीमरखेड़ा के समस्त स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम खोहरी में ग्राम उत्सव का आयोजन*