नौतपा की झुलसाती गर्मी में अग्नि तपस्या! हरिद्वार सिद्ध कुटी से पहुंचे अधोरी सिद्ध बाबा, सिद्धेश्वर धाम में जारी कठिन साधना
fast News 9
chief editor -shailendra tiwari
नौतपा की झुलसाती गर्मी में अग्नि तपस्या! हरिद्वार सिद्ध कुटी से पहुंचे अधोरी सिद्ध बाबा, सिद्धेश्वर धाम में जारी कठिन साधना
बताया जा रहा है कि हरिद्वार सिद्ध कुटी से पहुंचे अधोरी सिद्ध बाबा द्वारा अग्नि तपस्या की जा रही है। अत्यधिक गर्मी के बावजूद बाबा अपनी कठिन साधना और तप में अडिग हैं। इस तपस्या को देखने और आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसी कठिन तपस्या को आत्मबल, संयम और लोक कल्याण की भावना से जोड़ा जाता है। स्थानीय धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने इष्ट मित्रों एवं परिवार सहित पहुंचकर दर्शन करें और यथाशक्ति सहयोग प्रदान करें, ताकि यह आध्यात्मिक अनुष्ठान सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।
सिद्धेश्वर धाम में जारी यह तपस्या क्षेत्र में श्रद्धा और चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस साधना के प्रति श्रद्धालुओं की भागीदारी किस तरह बढ़ती है।

Comments
Post a Comment