“जनता की आवाज बनी महापौर जनसुनवाई” — 30 शिकायतों पर तुरंत एक्शन, अधिकारियों को सख्त निर्देश

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

जनता की आवाज बनी महापौर जनसुनवाई — 30 शिकायतों पर तुरंत एक्शन, अधिकारियों को सख्त निर्देश

 निगम की जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, पेयजल से अतिक्रमण तक समस्याओं पर हुई सुनवाई

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जा रही महापौर जनसुनवाई अब आमजन की उम्मीदों का मजबूत मंच बनती जा रही है। मंगलवार को मेयर इन काउंसिल सभागार में आयोजित जनसुनवाई में शहर के अलग-अलग वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनसुनवाई के दौरान पेयजल संकट, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, राजस्व प्रकरण सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कुल 30 आवेदन प्रस्तुत किए गए। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

महापौर श्रीमती सूरी ने स्पष्ट कहा कि “नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन को पारदर्शी, सरल और जवाबदेह व्यवस्था उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है।”

जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर कार्रवाई शुरू कराई गई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और शिकायतकर्ताओं को समय पर समाधान की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

महापौर ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को सीधे प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि नगर निगम की इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस दौरान नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम खोहरी में ग्राम उत्सव का आयोजन*