भीषण गर्मी में एबीवीपी बनी राहत का सहारा, ‘जल मंदिर योजना’ के तहत श्रमधाम कॉलेज में रखे मिट्टी के घड़े
fast News 9
chief editor -shailendra tiwari
भीषण गर्मी में एबीवीपी बनी राहत का सहारा, ‘जल मंदिर योजना’ के तहत श्रमधाम कॉलेज में रखे मिट्टी के घड़े
विद्यार्थियों, राहगीरों और पक्षियों के लिए सेवा अभियान जारी, सकोरा अभियान की भी हो रही सराहना
इस पहल का उद्देश्य गर्मी से परेशान विद्यार्थियों, राहगीरों एवं आमजन को राहत पहुंचाना है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में पानी से भरे मिट्टी के घड़े स्थापित किए, ताकि भीषण तापमान के बीच लोगों को ठंडा एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि संस्था लगातार नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर “जल मंदिर योजना” के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था कर रही है। परिषद का यह अभियान सेवा, संवेदना और जनहित की मिसाल बनता जा रहा है।
वहीं इससे पहले परिषद द्वारा “सकोरा अभियान” भी चलाया गया था, जिसके अंतर्गत पेड़ों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के लिए पानी से भरे सकोरे बांधे गए थे। भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए किए गए इस प्रयास की स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी आशीष शर्मा अपने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की SFS इकाई के जिला संयोजक तरुण पांडे अपनी नगर कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि परिषद आगे भी समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे अभियान लगातार चलाती रहेगी, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा मिले।

Comments
Post a Comment