अस्पताल और स्कूल के पास शराब दुकान! चौपाटी मार्ग पर कार्रवाई के इंतजार में जनता

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

अस्पताल और स्कूल के पास शराब दुकान! चौपाटी मार्ग पर कार्रवाई के इंतजार में जनता

कटनी- शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपाटी मार्ग पर संचालित शराब दुकान अब बड़े विवाद का केंद्र बन चुकी है। जिला कलेक्टर कार्यालय से लेकर कोतवाली थाने तक शिकायतें पहुंच चुकी हैं, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक कार्रवाई नजर नहीं आने से स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सवाल उठ रहा है कि आखिर अस्पताल और स्कूल के समीप शराब दुकान संचालन की अनुमति कैसे दी गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौपाटी मार्ग शहर का प्रमुख सार्वजनिक और पारिवारिक क्षेत्र माना जाता है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ घूमने और समय बिताने पहुंचते हैं। लेकिन इसी क्षेत्र में शराब दुकान खुलने से माहौल बिगड़ने लगा है।

नागरिकों का कहना है कि महिलाओं, बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी हो गई है।

विवाद इसलिए भी गहराता जा रहा है क्योंकि संबंधित शराब दुकान जिला अस्पताल से बेहद कम दूरी पर संचालित हो रही है। वहीं अंजुमन स्कूल की बाउंड्री से सटाकर दुकान खोले जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों के आसपास इस प्रकार की गतिविधियां सामाजिक वातावरण को प्रभावित कर सकती हैं और यह व्यवस्था नियमों के विपरीत दिखाई देती है।

हालांकि आबकारी विभाग के सूत्रों का दावा है कि शराब दुकान निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार संचालित की जा रही है, लेकिन आमजन इस दावे से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे।

लोगों का कहना है कि यदि सब कुछ नियमों के तहत है, तो प्रशासन खुलकर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं कर रहा?

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यही कारण है कि अब प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जिला प्रशासन स्थानीय नागरिकों की चिंताओं को गंभीरता से कब लेगा? क्या अस्पताल और स्कूल के समीप संचालित इस शराब दुकान की निष्पक्ष जांच होगी, या फिर मामला केवल कागजी कार्रवाई और आश्वासनों तक ही सीमित रह जाएगा?

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम खोहरी में ग्राम उत्सव का आयोजन*