पुरुषोत्तम मास में गूंजेगी श्रीहरि कथा की अमृतवाणी — रामनगर में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

पुरुषोत्तम मास में गूंजेगी श्रीहरि कथा की अमृतवाणी — रामनगर में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

कटनी। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर रामनगर क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 26 मई 2026 से 2 जून 2026 तक आयोजित होने वाली इस पुण्यदायी कथा में श्रद्धालु भगवान श्री श्यामा-श्याम जू की महिमा एवं श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित करेंगे।

कथा का वाचन पूज्य पंडित सचिन शास्त्री जी महाराज द्वारा किया जाएगा, जिनकी मधुर वाणी एवं आध्यात्मिक प्रवचन श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।


इस धार्मिक आयोजन की आयोजक एवं यजमान श्रीमती संगीता पुरुषोत्तम गुप्ता हैं। कथा का आयोजन नदी पार, केलवारा मोड़, रामनगर, जिला कटनी में किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि पुरुषोत्तम मास में आयोजित इस अत्यंत फलदायी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में सपरिवार एवं मित्रों सहित पहुंचकर कथा श्रवण करें तथा धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक पुण्य का लाभ प्राप्त करें।

आइए, श्रीहरि की कथा में सहभागी बनें और जीवन को भक्ति एवं संस्कारों से आलोकित करें।

🙏 जय श्री राधे-श्याम 🙏

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

वन भूमि पर ‘महाकब्जा’! 10+ एकड़ जंगल साफ कर बनाया साम्राज्य, 20 साल से जमे रसूखदार पर गंभीर आरोप — फॉरेस्ट विभाग की भूमिका पर उठे सवाल