गुरु-शिष्य परंपरा का दिखा अद्भुत संगम, सायना महाविद्यालय में शिक्षक दिवस की धूम

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

गुरु-शिष्य परंपरा का दिखा अद्भुत संगम, सायना महाविद्यालय में शिक्षक दिवस की धूम शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां, खेल-कूद और रचनात्मक गतिविधियों ने बांधा समां


कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, कटनी में शिक्षक दिवस के अवसर पर गरिमामय और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

शिक्षक दिवस के इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक, मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने शिक्षक-शिष्य संबंधों के महत्व पर अपने विचार रखे और शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं मनोरंजक खेल एवं विभिन्न गतिविधियों में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे महाविद्यालय परिसर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव – डॉ. सी. राजेश कुमार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. राजेश कुमार ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने वाला मार्गदर्शक होता है। एक अच्छे शिक्षक का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर दिखाई देता है।

वहीं शरद यादव ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं, ऐसे में शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। शिक्षकों को विद्यार्थियों की प्रतिभा पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। आधुनिक तकनीक एवं नई शिक्षण पद्धतियों के साथ मानवीय मूल्यों को भी शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाना जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सम्मान करने और उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

आयोजन को सफल बनाने वाली टीम का भी हुआ सम्मान

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की तैयारियों एवं आकर्षक साज-सज्जा के लिए बीबीए होटल मैनेजमेंट के छात्र अमन खटीक, पूजा गंगवानी, माधुरी गर्ग एवं उनकी टीम को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम का संचालन एमबीए की छात्रा तृतिका जुगल ने किया, जबकि बीबीए की छात्रा नंदिनी जोतवानी ने आभार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सी. राजेश कुमार, डॉ. सी. ए. लियोनी, प्रो. आर. अबिरामी, डॉ. सार्थक चौरसिया, शरद यादव, अरुण उरमलिया, हीरालाल केवट, शोभित त्रिपाठी, सत्यवीर सिंह, मेघना ओटवानी, दोलन रॉय, संगीता मिश्रा, नेहा सिंह, जाकिया परवीन, प्रशांत सोनी, अनामिका नायक, माला रोहरा, सौरभ सेन सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप! कटनी में जिला पंचायत सीईओ से जांच और कार्रवाई की मांग

कटनी बस स्टैंड पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा*