झूलते बिजली के तार ने छीना परिवार का सहारा! 40 वर्षीय सुंदर पटेल की मौत पर भड़का आक्रोश, ₹20 लाख मुआवजे की मांग

fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

 झूलते बिजली के तार ने छीना परिवार का सहारा! 40 वर्षीय सुंदर पटेल की मौत पर भड़का आक्रोश, ₹20 लाख मुआवजे की मांग

विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप, युवा कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम घंघरी खुर्द में झूलते विद्युत तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय सुंदर पटेल की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

दिव्यांशु मिश्रा ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक परिवार ने अपना सहारा खो दिया। उनका कहना है कि ग्रामीण लंबे समय से नीचे झूल रहे और जर्जर विद्युत तारों को लेकर शिकायत करते आ रहे थे, लेकिन समय रहते विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि कटनी जिले के कई क्षेत्रों में जर्जर एवं गुणवत्ताविहीन विद्युत तार लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। शिकायतों के बावजूद यदि विद्युत लाइनों की स्थिति में सुधार नहीं होता और उनकी चपेट में आकर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी तय होना जरूरी है।

₹20 लाख मुआवजा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

युवा कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने प्रशासन से मांग की कि मृतक सुंदर पटेल के परिवार को तत्काल ₹20 लाख का मुआवजा दिया जाए। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने पूरे कटनी जिले में विद्युत लाइनों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट एवं निरीक्षण कराकर खतरनाक और जर्जर तारों को बदलने की भी मांग की।

मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार को केवल विकास के दावों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कटनी विधायक संदीप जायसवाल से भी क्षेत्र में व्याप्त विद्युत समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान की मांग की।

उन्होंने कहा कि एक निर्दोष व्यक्ति की जान जा चुकी है, अब प्रशासन को इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा का भरोसा देना होगा।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल पांडे एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप! कटनी में जिला पंचायत सीईओ से जांच और कार्रवाई की मांग

कटनी बस स्टैंड पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा*