5 साल से हत्या के मामले में फरार आरोपी इटारसी से गिरफ्तार

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

5 साल से हत्या के मामले में फरार आरोपी इटारसी से गिरफ्तार

कटनी। रीठी पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रूलबाबू पारधी को इटारसी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी 2022 को ललितपुर बूढ़ा निवासी चरसलाल पारधी की लोहे की रॉड और बरछी से मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। मामले में जोनस लाल पारधी, रूलबाबू पारधी एवं चंसूर उर्फ बिस्किटलाल पारधी के खिलाफ थाना रीठी में धारा 302, 324 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

घटना के बाद से आरोपी फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर रीठी पुलिस टीम ने इटारसी पहुंचकर आरोपी रूलबाबू पारधी को 5 वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में थाना रीठी पुलिस एवं साइबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप! कटनी में जिला पंचायत सीईओ से जांच और कार्रवाई की मांग

कटनी बस स्टैंड पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा*