कटनी बस स्टैंड पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा*

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 



कटनी बस स्टैंड पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा


कटनी के प्रियदर्शनी बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति करीब एक घंटे तक मृत अवस्था में पड़ा रहा। वहीं बस स्टैंड पर नशे की हालत में कुछ लोगों द्वारा यात्रियों से अभद्र भाषा में बात करने और उन्हें परेशान किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।


कटनी बस स्टैंड के ओम साईं स्वीट्स के सामने स्थित यात्री प्रतीक्षालय में एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह करीब एक घंटे तक वहीं पड़ा रहा, जिससे यात्रियों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी बस स्टैंड पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड परिसर में नशे की हालत में घूमने वाले कुछ असामाजिक तत्व यात्रियों से अभद्र भाषा में बात करते हैं और उन्हें परेशान करते हैं। लोगों ने प्रशासन से बस स्टैंड परिसर में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


इस पूरी कार्रवाई में आरक्षक नीरज पांडे और मनोज पटेल ने प्रमुख भूमिका निभाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप! कटनी में जिला पंचायत सीईओ से जांच और कार्रवाई की मांग