16 सितंबर को कटनी में गूंजेगा जय श्री विश्वकर्मा का जयघोष, धूमधाम से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

 fast news 9

chief editor -shailendra tiwari 

16 सितंबर को कटनी में गूंजेगा जय श्री विश्वकर्मा का जयघोष, धूमधाम से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

कटनी। देवशिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर सर्व विश्वकर्मा समाज, कटनी के तत्वावधान में 16 सितंबर, बुधवार को भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है और श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील की गई है।

समाज के वरिष्ठजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनुसार, शोभायात्रा दोपहर 2 बजे श्री विश्वकर्मा मंदिर, सिविल लाइन कटनी से प्रारंभ होगी। भव्य साज-सज्जा और धार्मिक उत्साह के बीच निकलने वाली यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।

यह रहेगा शोभायात्रा का मार्ग

श्री विश्वकर्मा मंदिर से प्रारंभ होकर विश्वकर्मा पार्क → सुभाष चौक → गांधी द्वार → झंडा बाजार → सराफा बाजार → कपड़ा बाजार → श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर → रेलवे स्टेशन → शंकर टॉकीज होते हुए शोभायात्रा पुनः श्री विश्वकर्मा मंदिर पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम का समापन होगा।

महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को मिलेगा महाप्रसाद

शोभायात्रा के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है।

सपरिवार शामिल होने की अपील

सर्व विश्वकर्मा समाज, कटनी ने शहर के सभी श्रद्धालु बंधुओं, माताओं, बहनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार शोभायात्रा में शामिल हों और भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाएं।



Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप! कटनी में जिला पंचायत सीईओ से जांच और कार्रवाई की मांग

कटनी बस स्टैंड पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा*