हरदुआ स्टेशन में ‘आंगन मिलन सेवा’ से गूंजा पोषण और जागरूकता का संदेश
fast News 9
chief editor -shailendra tiwari
हरदुआ स्टेशन में ‘आंगन मिलन सेवा’ से गूंजा पोषण और जागरूकता का संदेश
महिलाओं और बच्चों को शासन की योजनाओं की दी जानकारी, सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर हुआ संवा
कटनी -सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम हरदुआ स्टेशन स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-02 में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गीता गौतम ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर की। इसके बाद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हरदुआ के अध्यक्ष श्री अनिल गौतम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विचारों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी।
वहीं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खोहरी के अध्यक्ष श्री शशीकांत पटेल ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए माताओं एवं बहनों से संवाद किया। उन्होंने पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, बच्चों के विकास तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खोहरी के सचिव अजीत पटेल सहित विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इनमें हरदुआ-01 की श्रीमती राजश्री राय, खोहरी की श्रीमती रुकमणी पटेल, कूड़ो की श्रीमती बिन्ना सिंह ठाकुर, देवडोंगरा की श्रीमती संगीता पांडेय, पटेहरा की श्रीमती अर्ज कुमारी पाठक, चनेहटा की श्रीमती सुनीता चौबे एवं सुमेली की श्रीमती वंदना रजक शामिल रहीं।
कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर, सहायिका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के समन्वय से किया गया।
इस दौरान पोषण, शिक्षा, सेवा और सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में आसपास के आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया गया।


Comments
Post a Comment