गुरुनानक वार्ड में लगभग 19 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन

fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

गुरुनानक वार्ड में लगभग 19 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन

महापौर ने क्षेत्रीय पार्षद के साथ सब्जी मंडी का किया निरीक्षण, व्यवस्थित दुकानें लगाने की अपील

कटनी-नगर के गुरुनानक वार्ड अंतर्गत सब्जी मंडी क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए लगभग 19 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार 7 मार्च को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका बिट्टू एवं अन्य एमआईसी सदस्यों की गरिमा मई मौजूदगी रही।


इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुनानक वार्ड की इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण से सब्जी मंडी आने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।


वहीं क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका बिट्टू ने बताया कि वार्डवासियों की मांग पर इस सड़क डामरीकरण कार्य को स्वीकृति दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं, ऐसे में सड़क का निर्माण होने से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।


उक्त डामरीकरण कार्य झूलेलाल मंदिर मार्ग एवं सब्जी मंडी रोड पर कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा।


भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका बिट्टू के साथ सब्जी मंडी का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों से चर्चा कर सभी को व्यवस्थित रूप से दुकानें लगाने का आग्रह किया, ताकि मंडी क्षेत्र में स्वच्छता और आवागमन की व्यवस्था बेहतर बनी रहे।


इस अवसर पर एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, सुभाष साहू, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद एड. मौसूफ बिट्टू,अवकाश जायसवाल, ओमप्रकाश (बल्ली) सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

वन भूमि पर ‘महाकब्जा’! 10+ एकड़ जंगल साफ कर बनाया साम्राज्य, 20 साल से जमे रसूखदार पर गंभीर आरोप — फॉरेस्ट विभाग की भूमिका पर उठे सवाल