जिले के आबकारी विभाग में लंबे समय से जमे कर्मचारियों को लेकर अब बड़े सवाल खड़े
fast News 9
chief editor -shailendra tiwari
जिले के आबकारी विभाग में लंबे समय से जमे कर्मचारियों को लेकर अब बड़े सवाल खड़े
कटनी जिले के आबकारी विभाग में लंबे समय से जमे कर्मचारियों को लेकर अब बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। वर्षों से एक ही ज गह पर पदस्थ बाबू और कर्मचारियों के ट्रांसफर नहीं होने से पारदर्शिता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।आबकारी विभाग में कई ऐसे कर्मचारी और बाबू हैं, जो पिछले 8 से 10 सालों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। सामान्यतः सरकारी नियमों के अनुसार समय-समय पर ट्रांसफर और कार्यस्थल परिवर्तन होना चाहिए, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की अनियमितता की आशंका न हो।
लेकिन यहां स्थिति इसके उलट दिखाई दे रही है। सूत्रों की मानें तो विभाग में लंबे समय से जमे कर्मचारियों के कारण कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है और कई तरह की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या कारण है कि वर्षों से जमे इन कर्मचारियों पर ट्रांसफर की कार्रवाई नहीं हो रही? क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या फिर इसके पीछे कोई और वजह छिपी हुई है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही जगह पर लंबे समय तक पदस्थ रहने से कर्मचारियों की जवाबदेही कम हो जाती है और इससे भ्रष्टाचार की संभावना भी बढ़ जाती है।
राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर ट्रांसफर नीति लागू की जाती है, लेकिन कटनी आबकारी विभाग में इस नीति का पालन होता नजर नहीं आ रहा।
अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और वर्षों से जमे कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होती है। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments
Post a Comment