जिला अध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर की अगुवाई मेंआम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन — नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का होगा शपथ ग्रहण, जुटेंगे दिग्गज

  fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

जिला अध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर की अगुवाई मेंआम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन — नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का होगा शपथ ग्रहण, जुटेंगे दिग्गज

  


कटनी -बरगवां। आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से एक बड़ा और महत्वपूर्ण कार्यक्रम 29 मार्च 2026 को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक इंडियन कॉफी हाउस, बरगवां में किया जाएगा।

इस आयोजन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर द्वारा किया जा रहा है, जिसमें हाल ही में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही, उनके सम्मान में एक भव्य समारोह का भी आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों को इस कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी नेतृत्व ने साफ तौर पर कहा है कि सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश जन-जन तक पहुंच सके।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्यक्रम केवल शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठन विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

इस आयोजन को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है, और इसे आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार और सक्रियता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम खोहरी में ग्राम उत्सव का आयोजन*

*गरीब किसानो के उपर बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी कर रहे तानासाही कारनामे का हुआ उजागर