सलैया कोहारी में बिजली संकट गहराया, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई गुहार* ।

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

*सलैया कोहारी में बिजली संकट गहराया, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई गुहार* ।


विजयराघवगढ़ (कटनी)। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व के बीच जनपद विजयराघवगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैया कोहारी में बिजली संकट गहरा गया है। पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि नवरात्र जैसे धार्मिक पर्व के समय बिजली कटौती से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में अंधेरा पसरा हुआ है और पीने के पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

ग्राम के पंच ने आरोप लगाते हुए बताया कि वे हर महीने नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद उनकी और अन्य कई लोगों की बिजली काट दी गई है। उनका कहना है कि गांव के कुछ रसूखदार लोगों द्वारा भारी मात्रा में बिजली का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन उनके द्वारा बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जाता। इसी कारण विभाग ने पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है, जिससे ईमानदारी से बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

त्यौहार के समय बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक संजय सतेंद्र पाठक से हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, अन्यथा वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि बिजली विभाग अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहा है, जबकि समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है।


 

Comments

Popular posts from this blog

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम खोहरी में ग्राम उत्सव का आयोजन*

*गरीब किसानो के उपर बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी कर रहे तानासाही कारनामे का हुआ उजागर