महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52हजार की धोखाधड़ी करने वाले ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52हजार की धोखाधड़ी करने वाले ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी -ग्राम बरेली प्राथी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली ने रिपोर्ट की थी कि आरोपी दिलीप दुबे, मनीष पांडे,मुकुंदी पटेल, मुकेश पटेल के द्वारा मिलकर फरियादी के साथ महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी रणजीत पटैल की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध कभाक 63/26 धारा 318(2),318 (4).319 (2),336 (3) 61 (2) बीएनएस का प्रकरण उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 26.03.26 को आरोपी मुकेश पटेल के द्वारा एस.आर.एम. फाउंडेशनऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था जो उक्त अपने खुलवाये गये फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर कर लिया जाता था आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाया था जिससे मनीष पांडे दिलीप दुबे अपने बैंक खातो में पैसा ट्रांसफर कराया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल पिता पुन्नूलाल नि. हरदुआ कलां थाना विजयराघवगढ़ एंव मुकेश पटैल पिता कुंजीलाल पटेल नि जागृति कॉलोनी थाना एनकेजे को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। प्रकरण में आरोपी मनीष पांडे एवं दिलीप दुबे फरार है।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

वन भूमि पर ‘महाकब्जा’! 10+ एकड़ जंगल साफ कर बनाया साम्राज्य, 20 साल से जमे रसूखदार पर गंभीर आरोप — फॉरेस्ट विभाग की भूमिका पर उठे सवाल