CM के सामने फूटा उद्योग विभाग का विवाद! 32 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप, RTI, अभद्रता और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
fast News 9
chief editor -shailendra tiwari
CM के सामने फूटा उद्योग विभाग का विवाद! 32 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप, RTI, अभद्रता और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
कटनी। जिले के स्लीमनाबाद टर्मिनल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष उद्योग विभाग से जुड़ा एक मामला प्रमुखता से उठाया गया। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं मनोज सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री को 32 पन्नों का विस्तृत शिकायती पत्र सौंपते हुए उद्योग विभाग में पदस्थ कर्मचारियों ज्योति सिंह एवं राजेश पटेल के विरुद्ध निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही शिकायतकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने तथा शासकीय पद का दुरुपयोग करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
अब यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय और संबंधित विभाग के संज्ञान में पहुंच चुका है। ऐसे में देखना होगा कि शासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।
नोट: इस समाचार में उल्लेखित सभी आरोप शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए हैं। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या सत्यता अभी जांच के अधीन है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष अथवा जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Comments
Post a Comment