कटनी प्रदर्शनी बस स्टैंड बदहाल: गड्ढों में फंस रहे वाहन, हादसों का बढ़ा खतरा, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

कटनी प्रदर्शनी बस स्टैंड बदहाल: गड्ढों में फंस रहे वाहन, हादसों का बढ़ा खतरा, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी


कटनी। शहर के प्रदर्शनी बस स्टैंड की बदहाल सड़कें अब वाहन चालकों और स्थानीय रहवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन फंस रहे हैं, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

स्थानीय रहवासियों और वाहन मालिकों का कहना है कि कई बार इस समस्या से नगर निगम प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। उनका कहना है कि बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहन चालक अचानक गड्ढों में फंस जाते हैं और दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है।


रहवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि प्रदर्शनी बस स्टैंड की सड़क पर बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप! कटनी में जिला पंचायत सीईओ से जांच और कार्रवाई की मांग

कटनी बस स्टैंड पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा*