Posts

Showing posts from March, 2026

सिलसिला ए आलिया नियाज़ीया की जानिब से 17 वे रमज़ान को रोज़ा इफ्तार का आयोजन हुआ

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari   सिलसिला ए आलिया नियाज़ीया की जानिब से 17 वे रमज़ान को रोज़ा इफ्तार का आयोजन हुआ कटनी- हर साल की तरह इस साल भी रमज़ान मुबारक महीने के 17 वे रोज़े को नगर निगम के सामने वाली गली बैंड हाॅल कटनी मे सिलसिला ए आलिया नियाज़ीया की जानिब से रोज़ा इफ़्तार का अहतेमाम किया गया। इस्लाम धर्म मे पाक माह रमज़ान शरीफ का विशेष महत्व है इसमें लोग रोज़े रख कर अल्लाह पाक की इबादत करते है।17 रमज़ान दिन शनिवार को शाम 5.45 बजे नज़्र (फातेहा) हज़रत सुल्तानुल मशाइख़् मेहबूब ए इलाही हज़रत ख्वाजा सैय्यद निज़ामुदीन मुहम्मद बुखारी बदायूनी चिश्ती रदी. का शाही दस्तरख्वान पेश किया गया और देश मे खुशहाली अमन चैन की दुआऐं मांगी गई। नज़्र (फातेहा) के बाद वक़्त पर इफ़्तार हुआ और नमाज़ अदा की गई रोज़ा इफ़्तार मे बड़ी संख्या मे रोज़दार शामिल हुए ये रोज़ा इफ़्तार पीरे तरिकत हज़रत किब्ला ख्वाजा मौलवी शाह ग़ुलाम मुस्तफा क़ादरी चिश्ती निज़ामी नियाज़ी मद्दाज़िलाहुलआली सज्जादानशीन दरगाह हज़रत भाईजान सरकार रदी. की सरपरस्ती मे पुरा आयोजन हुआ इस विशाल रोज़ा इफ़्तार मे सभी ...

गुरुनानक वार्ड में लगभग 19 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन

Image
fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  गुरुनानक वार्ड में लगभग 19 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन महापौर ने क्षेत्रीय पार्षद के साथ सब्जी मंडी का किया निरीक्षण, व्यवस्थित दुकानें लगाने की अपील कटनी-नगर के गुरुनानक वार्ड अंतर्गत सब्जी मंडी क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए लगभग 19 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार 7 मार्च को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका बिट्टू एवं अन्य एमआईसी सदस्यों की गरिमा मई मौजूदगी रही। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुनानक वार्ड की इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण से सब्जी मंडी आने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिले...

अवैध भांग दुकानों पर लाइसेंसधारियों का विरोध, प्रशासन से कार्रवाई की मांग*

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  अवैध भांग दुकानों पर लाइसेंसधारियों का विरोध, प्रशासन से कार्रवाई की मांग* कटनी -सरकार द्वारा विधिवत लाइसेंस प्राप्त भांग विक्रेताओं ने अवैध रूप से संचालित हो रही भांग की दुकानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  * लाइसेंसधारी दुकानदार का कहना है।*  अवैध दुकानों के चलते उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, साथ ही शासन के राजस्व को भी क्षति पहुंच रही है। मुख्य सूत्रो की जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कई स्थानों पर बिना वैध अनुमति और लाइसेंस के भांग की बिक्री की जा रही है। इससे न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शासन द्वारा निर्धारित शुल्क और नियमों का पालन करते हुए व्यापार कर रहे हैं, जबकि अवैध दुकानदार बिना किसी अनुमति के खुलेआम बिक्री कर रहे हैं। लाइसेंसी दुकानदार विजय मिश्रा ने प्रशासन से मांग की है।  अवैध रूप से संचालित भांग की दुकानों पर तत्काल छापेमार कार्रवाई कर उन्हें बंद कराया जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से आंदो...

*रंगों के पर्व पर महापौर का आत्मीय संदेश,नगरवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं*

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  रंगों के पर्व पर महापौर का आत्मीय संदेश,नगरवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं हर्षोल्लास,ज़िम्मेदारी और प्राकृतिक रंगों के उपयोग के साथ उत्सव मनाने की अपील कटनी -रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की उस महान परंपरा को दर्शाता है, जहां विविधता में एकता और परस्पर सम्मान की भावना सर्वोपरि रहती है। होली हमें पुरानी कटुताओं को भुलाकर नई ऊर्जा, नए उत्साह और नई सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि होली का रंग तभी सच्चा माना जाएगा, जब समाज के प्रत्येक वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे उत्सव को गरिमा और मर्यादा के साथ मनाएं तथा ऐसे किसी भी आचरण से बचें जिससे किसी की भावनाए...