अनुभूति कार्यक्रम' 2025-26* *सहायक वृत्त इमलिया, वन परिक्षेत्र बहोरीबंद में आयोजन
chief editor -shailendra tiwari
*अनुभूति कार्यक्रम' 2025-26*
*सहायक वृत्त इमलिया, वन परिक्षेत्र बहोरीबंद में आयोजन*
कटनी- मध्य प्रदेश शासन की पर्यावरण शिक्षा एवं जागरूकता पहल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र बहोरीबंद के इमलिया वृत्त में 'अनुभूति कार्यक्रम 2025-26' का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को प्रकृति, वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
इस कार्यक्रम में कुल 125 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इमलिया | 49 | 25 | 74 |
| शासकीय हाई स्कूल, खमरिया | 28 | 23 | 51 |
| कुल योग | 77 | 48 | 125 |
. *प्रमुख गतिविधियाँ एवं शैक्षणिक भ्रमण*
विद्यार्थियों को प्रकृति के करीब लाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया:
* प्रकृति ट्रेल: बच्चों को वन भ्रमण (ट्रेल) पर ले जाया गया, जहाँ उन्हें पेड़-पौधों, चेकडैम और बोरीबंधान की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
* पक्षी दर्शन: स्थानीय पक्षियों की पहचान और उनके पारिस्थितिक महत्व को समझाया गया।
* रचनात्मक कार्य: 'अनुभूति' लोगो (Logo) के साथ आकर्षक रंगोली बनाई गई।
* अन्य गतिविधियाँ: शपथ ग्रहण, चित्रकला, शिक्षाप्रद खेल और पर्यावरण प्रश्नोत्तरी।
*प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार वितरण*
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया:
*रंगोली प्रतियोगिता* शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं—प्रगति, मोहनी, पिंकी, लक्ष्मी और स्नेहा द्वारा बनाई गई रंगोली को सराहा गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया।
**क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता*
* प्रथम स्थान: प्रिया राय (शा. उ. मा. वि. इमलिया)
* द्वितीय स्थान: ऋतुराज यादव (शा. उ. मा. वि. इमलिया)
* तृतीय स्थान: अनुराग ठाकुर (शा. उ. मा. वि. इमलिया)
* खेलकूद: 'सर्कल ब्लास्ट' और 'रस्साकशी' जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई:
* जनप्रतिनिधि: सरपंच (ग्राम पंचायत इमलिया एवं गौरहा) तथा अध्यक्ष (ग्राम वन समिति, टिकरिया)।
*प्रशासनिक अधिकारी: सुश्री शिवा पाठक (DSP) प्रभारी थाना बाकल
* गणमान्य अतिथि: वरिष्ठ पत्रकार श्री पुष्पेंद्र मोदी (दैनिक भास्कर)।

Comments
Post a Comment