*जी.जी. नर्सिंग होम हॉस्पिटल, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन*

 चीफ एडिटर -शैलेंद्र तिवारी 

*जी.जी. नर्सिंग होम हॉस्पिटल, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन* 



कटनी- डॉ. गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिनांक 15/01/2026, दिन गुरुवार को जी.जी. नर्सिंग होम हॉस्पिटल, बरगवां, कटनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. शैफाली गुप्ता जी के नेतृत्व में मरीजों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई।

इस शिविर के अंतर्गत कुल 189 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई, जिसमें से 81 मरीजों को मोतियाबिंद से पीड़ित पाए जाने पर उनका निःशुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया।

ऑपरेशन के उपरांत सभी मरीजों को निःशुल्क चश्मे एवं दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही डॉ. शैफाली गुप्ता जी द्वारा मरीजों को आंखों की देखभाल एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

डॉ. गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास से क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिली है और सभी ने ट्रस्ट व डॉक्टरों के इस सेवा भाव की प्रशंसा की।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

वन भूमि पर ‘महाकब्जा’! 10+ एकड़ जंगल साफ कर बनाया साम्राज्य, 20 साल से जमे रसूखदार पर गंभीर आरोप — फॉरेस्ट विभाग की भूमिका पर उठे सवाल