बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

 

चीफ एडिटर -शैलेंद्र तिवारी 

*बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*



कटनी। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद जानलेवा हमले में बदल गया। इंडिया होटल के पास बाइक सवार युवकों के बीच 'साइड लेने' को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।


*क्या है पूरा मामला?*

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9:30 बजे इंडिया होटल के पास सड़क पर वाहनों को साइड देने और कट मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष के 3 से 4 युवकों ने आशीष पटेल नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया।


*अस्पताल में भर्ती, हमलावर फरार*

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने तत्परता दिखाते हुए घायल आशीष को अपनी गाड़ी से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।


*पुलिस की कार्रवाई*

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बस स्टैंड चौकी पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

वन भूमि पर ‘महाकब्जा’! 10+ एकड़ जंगल साफ कर बनाया साम्राज्य, 20 साल से जमे रसूखदार पर गंभीर आरोप — फॉरेस्ट विभाग की भूमिका पर उठे सवाल