Posts

Showing posts from February, 2026

संकल्प से समाधान शिविर का जनपद पंचायत के सीईओ श्री कोरी ने किया औचक निरीक्षण

Image
fast News 9  chief editor -shailendra tiwari    संकल्प से समाधान शिविर का जनपद पंचायत के सीईओ श्री कोरी ने किया औचक निरीक्षण कटनी- कलेक्टर अशीष तिवारी एवं जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत कछारगांव छोटा में आयोजित संकल्प से समाधान शिविर का निरीक्षण जनपद पंचायत के सीईओ  यजुवेंद्र कोरी ने किया। शिविर में ग्राम पंचायत बरहटा,अतरसुमा,घाना,गूडा,इटॊली,कछारगांव बड़ा शामिल हुई। शिविर में विभिन्न विभागों के 379 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 307 आवेदन पत्रों का मौके पर ही निराकरण किया गया। 49 आवेदन पत्र अस्वीकृत एवं 20 आवेदन पत्र लंबित रहे। जनपद पंचायत के सीईओ श्री कोरी ने लंबित आवेदन पत्रों पर तत्परता पूरक कार्यवाही करते हुए यथोचित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। शिविर के दॊरान समस्त कर्मचारी एवं ग्रामीणों को पालीथीन का उपयोग ना करने की शपथ जनाभियान परिषद के द्वारा दिलाई गई। इस दौरान...

युवा नेता आदित्य जैन को कटनी कांग्रेस सेवादल युवा अध्यक्ष पद मे किया गया नियुक्त*

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  युवा नेता आदित्य जैन को कटनी कांग्रेस सेवादल युवा अध्यक्ष पद मे किया गया नियुक्त कटनी-: कांग्रेस पार्टी के युवा मोर्चे में नई ऊर्जा का संचार करते हुए आल इंडिया कांग्रेस सेवादल (दिल्ली मुख्यालय) ने कटनी जिले के युवा नेता आदित्य जैन को कटनी सेवादल युवा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर दिया है। यह नियुक्ति जिला स्तर पर युवाओं को संगठित करने और पार्टी की विचारधारा को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नियुक्ति की प्रक्रिया में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला तथा ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह के साथ जिला प्रभारी वीरेंद्र दिवेदी की अनुशंसा अहम रही। इनकी सिफारिश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी भार्गव की सहमति के बाद प्रदेश सेवादल युवा अध्यक्ष गजानन तिवारी ने आदित्य जैन का नाम आल इंडिया कांग्रेस सेवादल दिल्ली को भेजा। दिल्ली मुख्यालय ने नाम पर मुहर लगाते हुए आदित्य जैन को आधिकारिक रूप से युवा अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। नियुक्ति की खबर मिलते ही कटनी जिले के युवा...

समृद्ध, संपन्न और विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बजट: बृजेन्द्र प्रताप सिंह*

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  समृद्ध, संपन्न और विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बजट: बृजेन्द्र प्रताप सिंह * भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री तथा पन्ना विधायक के उद्गार* कटनी। मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कटनी में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में तथा उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत यह बजट “समृद्ध, संपन्न, सुखद और विकसित मध्यप्रदेश” की परिकल्पना को साकार करने वाला दूरदर्शी दस्तावेज है। जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन ने बजट का स्वागत करते हुए इसे सर्वसमाज के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और युवा उन्नति पर केंद्रित बताया। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष  रामरतन पायल, पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन, पूर्व महापौर  शशांक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री  सुखदेव चौधर...

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा जी के द्वाराकटाए घाट नदी के पार स्थित शबरी माता मंदिर के विस्तारीकरण हेतु 2 लाख रुपए हेतु स्वीकृती*

Image
fast News 9  chief editor -shailendra tiwari    जिला पंचायत   उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा जी के द्वाराकटाए घाट नदी के पार स्थित शबरी माता मंदिर के विस्तारीकरण हेतु 2 लाख रुपए हेतु स्वीकृती कटनी- कटाएघाट नदी के पार स्थित शबरी माता मंदिर में कोल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माता शबरी प्रांगण में पूजा पाठ हवन कन्या भोज और विशाल भंडारे के साथ धार्मिक नृत्य गान का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कटाएघाट नदी के पार स्थित प्राचीन शबरी माता मंदिर परिसर में कोल फाउंडेशन द्वारा चली आ रही वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिमय वातावरण में नृत्य और भजन-कीर्तन के साथ हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से कन्या भोज कराया गया और फिर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंच...

महापौर जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक सक्रियता,त्वरित निराकरण से नागरिकों को मिली राहत*

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  महापौर जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक सक्रियता,त्वरित निराकरण से नागरिकों को मिली राहत कटनी-नगर निगम कार्यालय स्थित मेयर इन काउंसिल कक्ष में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की गई। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली जनसुनवाई में विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे महापौर के समक्ष रखीं। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने प्रत्येक आवेदन पर व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों का निराकरण तत्काल संभव है, उन्हें प्राथमिकता के साथ मौके पर ही हल किया जाए। जनसुनवाई में कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 16 प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान सड़क मरम्मत, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, राजस्व प्रकरण एवं प्रमाण पत्र से जुड...

मासूम की मौत का जिम्मेदार कौन?” जर्जर स्कूल दीवार ने ली 5वीं के छात्र की गई जान, अब जवाब दे प्रशासन — राकेश जैन कक्का

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  मासूम की मौत का जिम्मेदार कौन?” जर्जर स्कूल दीवार ने ली 5वीं के छात्र की गई जान, अब जवाब दे प्रशासन — राकेश जैन कक्का कैमोर क्षेत्र के बम्हनगवां स्थित शासकीय विद्यालय में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। जर्जर बाउंड्री वाल गिरने से कक्षा 5वीं के छात्र राजकुमार बर्मन की मौत ने न केवल एक परिवार का चिराग बुझाया, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की खामियों को भी बेनकाब कर दिया है। सवाल सीधा है—क्या सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की जान की कोई कीमत नहीं? घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की दीवार लंबे समय से कमजोर और जर्जर थी। कई बार शिकायतें और अनुरोध किए गए, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आखिर कब तक लापरवाही के नाम पर मासूमों की जान जाती रहेगी? वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की संवेदनहीनता का परिणाम है। यदि समय र...

कटनी भ्रमण पर पहुंचे जन अभियान परिषद कार्यपालक निदेशक ने नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश*

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  कटनी भ्रमण पर पहुंचे जन अभियान परिषद कार्यपालक निदेशक ने नवांकुर  संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश कटनी- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. वकुल लाड द्वारा जिला कटनी का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभागार में नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित कर परिषद की गतिविधियों को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को कम करने, आजीविका संसाधनों के विस्तार, तथा बच्चों को बाल संस्कार केंद्र एवं गतिविधि आधारित कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें संस्कारयुक्त एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा देने पर विशेष चर्चा की गई। नवांकुर संस्थाओं के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को सशक्त बनाने हेतु सेक्टर स्तर पर लघु रोपणियाँ(नर्सरी) तैयार करने, गौशाला निर्माण को प्रोत्साहित करने, प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार, य...

जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान*

Image
  fast News 9  chif editor -shailendra tiwari  जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान* कटनी, 16 फरवरी। नगर निगम द्वारा नागरिक समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं बेहतर प्रशासनिक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को मेयर इन काउंसिल कक्ष में महापौर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएँ लेकर उपस्थित हुए। जनसुनवाई के दौरान महापौर का सक्रिय एवं संवेदनशील रुख देखने को मिला, जहाँ उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही समाधान होने से नागरिकों के चेहरे पर संतोष नजर आया। महापौर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम का लक्ष्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि हर नागरिक को समय पर समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। इस दौरान सड़क सुधार, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, अतिक्रमण, खाद्य पर्ची, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा नाली...

महाशिवरात्रि पावन पर्व में जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन जिला इकाई कटनी की प्रथम बैठक हुई सम्पन्न*

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  * महाशिवरात्रि पावन पर्व में जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन जिला इकाई कटनी की प्रथम बैठक हुई सम्पन्न* कटनी-आज दिनांक 15 फरवरी 2026, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन की जिला कटनी इकाई जिलाक्ष्याक्ष नीरज पांडे की अगुआई में प्रथम बैठक होटल कल्प, जबलपुर रोड बरगवां में संपन्न हुई। यह बैठक संगठन के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। बैठक के दौरान संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पहचान पत्र विधिवत रूप से वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी, ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा जी रहे। वहीं विशेष अतिथियों के रूप में अभिषेक ताम्रकार जी पूर्व में प्रकाशित (पन्ना टाइम्स अखबार) के सम्पादक प्रताप सिंह तोमर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह परिहार सहित संगठन के समस्त सदस्यगण व पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अशोक विश्वकर्मा जी ने सभी पदाधिकारियों को उनके पहचान पत्र सौंपते हुए कहा कि प...

नवनियुक्त महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत।

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  नवनियुक्त महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत। कटनी।मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया का भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया द्वारा सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं सहित पन्ना मोड़ में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया,संबोधित करते हुए रीना बौरासी ने प्रदेश में महिलाओं के हितों में सतत संघर्ष करने की बात कही एवं सौम्या राँधेलिया की निरंतर सक्रियता पर उन्हें एवं समस्त टीम को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।स्वागत के दौरान मुख्य रूप से मीनाक्षी बालवी,रश्मि अग्रवाल,माया चौधरी,निरा सोनी,लता खरे,मुमताज बानो,अस्मिता ठाकुर,कल्पना सेन,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा,वरिष्ठ नेता कमल पांडे,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल,सचिन गर्ग,एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम् मिश्रा,प्रदेश सचिव अजय खटिक,विजयमंगल चौधरी,श्याम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं महिलायें उपस्थित रही।

लंबित विकास कार्यों पर महापौर की सख्ती — गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष जोर*

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  लंबित विकास कार्यों पर महापौर की सख्ती — गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष जोर* कटनी-नगर के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने शुक्रवार को नगर निगम के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में नगर में प्रस्तावित एवं लंबित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति से अवगत होते हुए प्रत्येक कार्य की प्रगति, तकनीकी प्रक्रियाओं तथा कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों में नियमानुसार एवं पारदर्शी ढंग से अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर के विकास कार्यों को समयसीमा में पूर्ण किया जा सके और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें। बैठक में विशेष रूप से लंबित कार्यों को प्राथमिकता देने, प्रस्तावित योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों...

थाना रीठी क्षेत्रातंर्गत हुये अंधे कत्ल का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा*

Image
  fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  * थाना रीठी क्षेत्रातंर्गत हुये अंधे कत्ल का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा*  पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना रीठी क्षेत्र के अंतर्गत हुई अंधी हत्या के मामले के शीघ्र खुलासा हेतु निर्देशित किया गया था अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी के मार्गदर्शन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ  संतोष डेहरिया व  उप पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में गठित टीम द्वारा अंधी हत्या के प्रकरण का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर विधि विरूद्ध बालिका को अभिरक्षा में लेकर माननीय किशोर न्याय बोर्ड पेश किया गया।   *घटना का संक्षिप्त विवरण -* दिनांक 11.02.26 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रीठी के ग्राम खम्हरिया में एक युवक सुनील भुमिया पिता रमेश भुमिया उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम परसवाहा थाना विजयराघवगढ की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मर्ग क्रमांक 11/26 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। घटना स्थल का उप पुलिस अधीक्षक महोदय  रत्नेश कुमार मिश्रा द्वारा न...

सेक्टर दशरमन में जनपद पंचायत के सीईओ श्री कोरी ने योजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा*

Image
fast News 9  chief editor -shailendra tiwari   सेक्टर दशरमन में जनपद पंचायत के सीईओ श्री कोरी ने योजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा* * अनुपस्थित लोक सेवकों की वेतन कटौती एवं न्यून प्रगति पर शोकाज नोटिस जारी करने दिए निर्देश* कटनी - जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर विभागीय योजनाओं में वांछित प्रगति लाने जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा सतत भ्रमण, निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित कर ग्राम पंचायतों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। किसी अनुक्रम में सेक्टर दशरमन मुख्यालय में रोजगार सहायक , सचिवों की समीक्षा बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा श्री युजवेंद्र कोरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई । श्री कोरी ने बैठक में बरोदा जी आर एस सचिव के अनुपस्थित रहने पर एक दिवस की वेतन कटौती के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा ekyc की प्रगति न्यून होने पर ग्राम पंचायत मुरवारी,परसेल,बरही को शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। श्री कोरी ने मनरेगा ekyc कार्य को तीन दिवस शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत के सीईओ ने लेबर बजट - ग्राम पंचायत बरही मुरव...

गाटरघाट मैदान में चाकूबाजी करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, भेजे गए जेल*

Image
fast News 9  chief editor -shailendra tiwari  * गाटरघाट मैदान में चाकूबाजी करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, भेजे गए जेल* कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा  द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देशों के पालन में, कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गाटरघाट मैदान में चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। * घटना का विवरण- * दिनांक 08.02.2026 को गाटरघाट स्थित खाली मैदान के पास मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी शुभांशु तिवारी के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकूबाजी की घटना घटित हुई थी। इस हिंसक घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। * गिरफ्तार आरोपी-* पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया: 1- अनमोल चौहान पिता राजाराम चौहान (उम्र 18 वर्ष), निवासी- मरही माता मंदिर के पास, कोतवाली। 2- लकी उर्फ पीयूष पाल पिता एलीसा पाल (उम्र 18 वर्ष)...

महापौर श्रीमती सूरी ने निर्माणाधीन शाला भवन का अधिकारियों के साथ किया विस्तृत निरीक्षण*

Image
चीफ एडिटर- शैलेंद्र तिवारी  * महापौर श्रीमती सूरी ने निर्माणाधीन शाला भवन का अधिकारियों के साथ किया विस्तृत निरीक्षण* आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से सजेगा ए. रविन्द्र राव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा सुविधाएँ — महापौर कटनी — नगर निगम प्रशासन द्वारा निगम स्वामित्व के विद्यालयों सहित नगर के शासकीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं विद्यार्थियों को आधुनिक, तकनीक आधारित पठन-पाठन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ए. रविन्द्र राव उच्चतर माध्यमिक शाला में 1 करोड़ 92 लाख रुपये से अधिक की लागत से सर्वसुविधायुक्त जी+2 (प्लस टू) स्कूल भवन का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोगिता और समय-सीमा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मंगलवार 10 फरवरी को मेयर इन काउंसिल सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन शाला भवन का विस्तृत निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री सुभाष शिब्बू साहू, जयनारायण निष...

मुठभेड़ में नक्सलियों को ढेर करने वाले 60 अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन*

Image
चीफ एडिटर- शैलेंद्र तिवारी  * मुठभेड़ में नक्सलियों को ढेर करने वाले 60 अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन*   *विजयराघवगढ़ में पदस्थ रहे पूर्व एसडीओपी के.पी. सिंह के प्रतिनिधित्व में सफल हुआ था ऑपरेशन*  कटनी- मध्यप्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता दिलाने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में पदस्थ रहे पूर्व एसडीओपी के.पी. सिंह के प्रतिनिधित्व में 14 जून 2025 को बालाघाट जिले में हुए सफल नक्सल ऑपरेशन में शामिल 60 अराजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह पुलिस लाइन बालाघाट में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप, पुलिस अधीक्षक बालाघाट आदित्य मिश्रा, कमांडेंट हॉकफोर्स शियाज के.एम. सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 14 जून 2025 को बालाघाट जिले की बैहर तहसील अंतर्गत थाना रूपझर की चौकी सोनेवानी क्षेत्र के पचामादादर (कटेझिरिया) जंगल में प...

कटनी में जन अभियान परिषद के समन्वयकों पर गंभीर आरोप, वर्षों से जमे रहने से बढ़ी मनमानी*

Image
fast News 9  chif editor -shailendra tiwari  * कटनी में जन अभियान परिषद के समन्वयकों पर गंभीर आरोप, वर्षों से जमे रहने से बढ़ी मनमानी कटनी जिले में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं कुछ ब्लॉक समन्वयकों पर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ये अधिकारी वर्षों से एक ही ब्लॉक में पदस्थ हैं और उनका स्थानांतरण नहीं होने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं। बताया जा रहा है कि उच्च नेताओं और भोपाल में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों से मजबूत संपर्क होने के चलते इन पर कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सूत्रों का आरोप है कि जिला समन्वयक और ब्लॉक समन्वयक नामांकुर संस्था, ग्राम प्रस्फुटन समिति तथा सी एम सी एल डी पी कार्यक्रम से जुड़े विद्यार्थियों और परामर्शदाताओं पर दबाव बनाकर मनमानी तरीके से कार्य करवा रहे हैं। कार्यक्रमों के नाम पर शासन से मोटे बिल पास कराए जाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर वे कार्यक्रम या तो होते ही नहीं या बहुत सीमित स्तर पर किए जाते हैं। केवल फोटो और वीडियो के आधार पर भुगतान कराया जाता है। जानकारी के अनुसार, नामांकुर एवं समिति के खातों में राशि डलवा...

विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मील का पत्थर बनेगा केंद्रीय बजट : सांसद विष्णुदत्त शर्मा*

Image
fast News 9  chief editor -shailendra tiwari   * विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मील का पत्थर बनेगा केंद्रीय बजट : सांसद विष्णुदत्त शर्मा* भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट पर पत्रकार वार्ता आयोजित* कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा शनिवार 7 फरवरी को जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो-कटनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के विजन का सशक्त दस्तावेज बताया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टण्डन, विधायक श्री प्रणय पांडे, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, पूर्व महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव, पूर्व केडीए अध्यक्ष श्री पीताम्बर टोपनानी, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी एवं जिला महामंत्री श्री मनीष देव मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष शुक्ला ने किया। *विकसित भारत की दिशा में दूरदर...

बस स्टैंड: सुबह-सुबह आग का तांडव, 'चाय चौपाल' और 'भानू गुटका' की दुकानें जलकर खाक*

Image
            fast News 9             chief editor            shailendra tiwari  * बस स्टैंड: सुबह-सुबह आग का तांडव, 'चाय चौपाल' और 'भानू गुटका' की दुकानें जलकर खाक* कटनी। बस स्टैंड में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 'चाय चौपाल' और 'भानू गुटका' की दुकानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। * घटना का विवरण* *समय:* आग आज सुबह तड़के लगी, जब बाजार में चहल-पहल शुरू ही हुई थी। *स्थान:* चाय चौपाल और भानू गुटका सेंटर। *कारण*: शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। * फायर ब्रिगेड की कार्रवाई* घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। संकरी गली और आग की लपटों के बीच दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की। समय रहते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से आग को आस-पास की अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया गया और पूरी तरह काबू पा लिया गया। * ...

ध्वनि प्रदूषण कर रहे डीजे पर कुठला पुलिस की कड़ी कार्रवाई डीजे सिस्टम जप्त*

Image
                fast News 9        chief editor -shailendra tiwari      * ध्वनि प्रदूषण कर रहे डीजे पर कुठला पुलिस की कड़ी कार्रवाई डीजे सिस्टम जप्त* कटनी- कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के द्वारा अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे को जप्त किया गया है । थाना कुठला अन्तर्गत साई मन्दिर के रहवासियों व आमजन के माध्यम से तेज आवाज में डीजे बजने से असुविधा होने की सूचना प्राप्त होने पर जलसा मैरिज गार्डन के बाहर साऊण्ड बाक्स आपरेटर द्वारा साऊण्ड बाक्स को तेज आवाज मे बजाते पाये जाने पर तेजस्वी गुप्ता पिता स्व0 बालचन्द्र गुप्ता उम्र 23 साल निवासी दुर्गा चौक बड़ी खिरहनी थाना एन के जे जिला कटनी के विरुद्ध मध्य प्रदेश कोलाहल अधिनियम की धारा 15 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा एक नीले रंग का लोडर क्रमांक MP21G2484, चार टाप बाक्स, चार बैस बाक्स, एम्पलीफायर आदि उपकरण जप्त किये गये है ।  थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा द्वारा आमजन से अपील की गई है कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने...

खेत की फेंसिंग में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ से बुलाई गई टीम*

Image
  फास्ट न्यूज़ 9 * खेत की फेंसिंग में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ से बुलाई गई टीम* कटनी। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ विजयराघवगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम दरौडी में एक तेंदुआ खेत की लोहे की फेंसिंग (कटीले तारों) में फंस गया। गुरुवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने तेंदुए को जाल में फंसा देखा, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। *घटना का विवरण* जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ संभवतः शिकार की तलाश में या रास्ता भटक कर खेत की ओर आ गया था। यहाँ वह सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के कटीले तारों में बुरी तरह उलझ गया। चश्मदीदों के अनुसार, खुद को छुड़ाने की कोशिश में तेंदुआ लहूलुहान हो गया है। दर्द और फंस जाने के कारण तेंदुआ काफी आक्रामक स्थिति में है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। *वन विभाग की तत्परता* घटना की सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ और बड़वारा का वन अमला तत्काल मौके पर पहुँचा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए: * तेंदुए के चारों ओर 500 मीटर के दायरे की घेराबंदी कर दी गई है। * ग्रामीणों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। * बा...

250 वर्ष पुराने जगदीश स्वामी मंदिर की अमर गाथा: 1857 की क्रांति के बलिदानी रामप्रसाद दुबे की स्मृति आज भी जीवित

Image
चीफ एडिटर- शैलेंद्र तिवारी  250 वर्ष पुराने जगदीश स्वामी मंदिर की अमर गाथा: 1857 की क्रांति के बलिदानी रामप्रसाद दुबे की स्मृति आज भी जीवित विजयराघवगढ़ (कटनी, मध्य प्रदेश) – मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ क्षेत्र में बसा नन्हवारा कला गांव न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां स्थित 250 वर्ष पुराना जगदीश स्वामी मंदिर इतिहास, आस्था और देशभक्ति का अनुपम संगम है। यह मंदिर मात्र एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े एक वीर के परिजन की स्थापना है, जिसकी गौरवशाली विरासत आज भी श्रद्धालुओं को प्रेरित करती है। मंदिर की स्थापना: रामप्रसाद दुबे (नन्हे ठाकुर) की दूरदर्शिता इस प्राचीन मंदिर की नींव लगभग 1770 के आसपास (लगभग 250 वर्ष पूर्व) रखी गई थी। स्थापना का श्रेय जाता है ग्राम नन्हवारा कला के निवासी रामप्रसाद दुबे को, जिन्हें नन्हे ठाकुर के नाम से भी जाना जाता था। उनके नाम पर ही इस गांव का नाम नन्हवारा कला पड़ा, जो आज भी उनकी स्मृति को जीवित रखता है। रामप्रसाद दुबे उस समय विजयराघवगढ़ रियासत के राजा प्रयाग दास के ...

20 लाख रूपये की लागत से अधूरे नवीन पंचायत भवन, निर्माण पोसरा का जिम्मेदार कौन?

Image
चीफ एडिटर- शैलेंद्र तिवारी  20 लाख रूपये की लागत से अधूरे नवीन पंचायत भवन, निर्माण पोसरा का जिम्मेदार कौन? कटनी :मध्यप्रदेश मे योजना के नाम पर लाखो के घोंटला की परते दिन ब दिन खुलती जा रही है ऐसा ही एक मामला कटनी जिले की जनपद के ग्राम पंचायत पोसरा, शा. शाला के सामने अंतर्गत का सामने आया है जहाँ पर नविन पंचायत भवन निर्माण, पोसरा, मद 15वा वित्त एवं मनरेगा लागत 10+10 =20 लाख वर्ष 2020-21 एजेंजी ग्राम पंचायत पोसरा, जनपद पंचायत कटनी का है जहाँपर विकास के नाम आज खंडर भवन खड़ा हुआ है इस अधूरे भवन एक लिखित पोस्टर जिसमे यह सभी जानकारी दी गई है लेकिन आश्चर्य की बात यह है की सरकारी पैसे से बनी यह अधूरी बिल्डिंग आज किसी जन हित की नही है अधूरे कार्य से शासकीय राशि का बड़ी मात्रा मे जमकर दुरपयोग किया गया है वही उस समय के ग्राम पंचायत मे पदस्थ सरपंच व सचिव के नाम पर कलर कर मिटा दिया गया है अब सवाल यह उठता है उक्त गड़बड़ी के जिम्मेदार लोगो पर आज तक क्या कार्यवाही की गई है? 

ABVP का अल्टीमेटम: 7 दिन में ITI कॉलेज को ज़मीन दो, वरना होगा उग्र आंदोलन* ।

Image
चीफ एडिटर- शैलेंद्र तिवारी  * ABVP का अल्टीमेटम: 7 दिन में ITI कॉलेज को ज़मीन दो, वरना होगा उग्र आंदोलन* । कटनी- कैमोर में शासकीय आईटीआई कॉलेज की बदहाल स्थिति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बड़ा कदम उठाया है। कॉलेज भवन निर्माण के लिए सरकारी भूमि चिन्हित करने सहित कई लंबित मांगों को लेकर ABVP ने महाविद्यालय प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी न होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बताया जा रहा है कि कैमोर क्षेत्र के युवाओं के लिए यह शासकीय आईटीआई कॉलेज लगभग तीन वर्ष पूर्व क्षेत्रीय विधायक संजय सतेंद्र पाठक के प्रयासों से स्वीकृत हुआ था। स्वीकृति के बाद कॉलेज का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद आज तक कॉलेज को अपनी शासकीय भवन और भूमि नहीं मिल सकी। * किराए के कमरों में ITI, न पार्किंग न वर्कशॉप*  ABVP ने ज्ञापन में गंभीर अव्यवस्थाओं की ओर ध्यान दिलाया। *वर्तमान में कॉलेज किराए के मात्र तीन कमरों में संचालित हो रहा है, जहां *पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं, *स्वयं की वर्कशॉप नहीं, छात्रों...