कटनी भ्रमण पर पहुंचे जन अभियान परिषद कार्यपालक निदेशक ने नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश*

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

कटनी भ्रमण पर पहुंचे जन अभियान परिषद कार्यपालक निदेशक ने नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश



कटनी- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. वकुल लाड द्वारा जिला कटनी का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभागार में नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित कर परिषद की गतिविधियों को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को कम करने, आजीविका संसाधनों के विस्तार, तथा बच्चों को बाल संस्कार केंद्र एवं गतिविधि आधारित कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें संस्कारयुक्त एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा देने पर विशेष चर्चा की गई।

नवांकुर संस्थाओं के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को सशक्त बनाने हेतु सेक्टर स्तर पर लघु रोपणियाँ(नर्सरी) तैयार करने, गौशाला निर्माण को प्रोत्साहित करने, प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार, युवाओं की प्रतिभा पहचान, तथा परंपरागत एवं गैर-परंपरागत सृजनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।कटनी प्रवास के दौरान कार्यपालक निदेशक विकासखंड रीठी के ग्राम परौहा पिपरिया पहुंचे जहां उन्होंने मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जन अभियान परिषद के माध्यम से विमुक्त, घुमंतु और अर्द्ध घुमंतु परिवारों के चिन्हांकन हेतु कराए जा रहे सर्वे के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित परिवारों से चर्चा की

कार्यपालक निदेशक डॉ.  वकुल लाड़ ने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना तथा ग्राम स्तर पर सामाजिक, एआर्थिक एवं सांस्कृतिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। यह कार्ययोजना परिषद की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।*

इस दौरान संभाग समन्वयक रवि बर्मन जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केशवाल, सभी विकासखंड समन्व्यकों सहित नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं परामर्शदाता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

वन भूमि पर ‘महाकब्जा’! 10+ एकड़ जंगल साफ कर बनाया साम्राज्य, 20 साल से जमे रसूखदार पर गंभीर आरोप — फॉरेस्ट विभाग की भूमिका पर उठे सवाल