ध्वनि प्रदूषण कर रहे डीजे पर कुठला पुलिस की कड़ी कार्रवाई डीजे सिस्टम जप्त*

                fast News 9 

      chief editor -shailendra tiwari 

    *ध्वनि प्रदूषण कर रहे डीजे पर कुठला पुलिस की कड़ी कार्रवाई डीजे सिस्टम जप्त*

कटनी- कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के द्वारा अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे को जप्त किया गया है ।

थाना कुठला अन्तर्गत साई मन्दिर के रहवासियों व आमजन के माध्यम से तेज आवाज में डीजे बजने से असुविधा होने की सूचना प्राप्त होने पर जलसा मैरिज गार्डन के बाहर साऊण्ड बाक्स आपरेटर द्वारा साऊण्ड बाक्स को तेज आवाज मे बजाते पाये जाने पर तेजस्वी गुप्ता पिता स्व0 बालचन्द्र गुप्ता उम्र 23 साल निवासी दुर्गा चौक बड़ी खिरहनी थाना एन के जे जिला कटनी के विरुद्ध मध्य प्रदेश कोलाहल अधिनियम की धारा 15 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा एक नीले रंग का लोडर क्रमांक MP21G2484, चार टाप बाक्स, चार बैस बाक्स, एम्पलीफायर आदि उपकरण जप्त किये गये है । 

थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा द्वारा आमजन से अपील की गई है कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें । इसी माह में विद्यार्थियों की वोर्ड एवं अन्य परीक्षाओं का आयोजन होना है जिससे विद्यार्थियों की तैयारी में व्यवधान उत्पन्न न हो और उनके भविष्य पर बुरा असर न पड़े इसलिए शांतपूर्ण वातावरण की विशेष आवश्यकता है। अतः किसी भी प्रकार के कार्यक्रम, धार्मिक आयोजन, शादी समारोह या अन्य अवसरों पर लाउडस्पीकर / डीजे का उपयोग केवल निर्धारित समय एवं सक्षम प्राधिकारी की अनुमति प्राप्त कर ही करें । निर्धारित समय सीमा के बाद तेज ध्वनि में संगीत बजाना एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाना कानूनन दंडनीय अपराध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

जप्ती – एक लोडर वाहन नीले रंग का जिसका नम्बर MP21G2484 चालू हालत मे, चार टाप बाक्स, चार बैस बाक्स, लाईट, जनरेटर, एम्पलीफायर, मिक्सर

विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, आरक्षक दुर्गेश सिंह एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही है ।

Comments

Popular posts from this blog

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम खोहरी में ग्राम उत्सव का आयोजन*

*गरीब किसानो के उपर बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी कर रहे तानासाही कारनामे का हुआ उजागर