जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान*

 fast News 9 

chif editor -shailendra tiwari 

जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान*

कटनी, 16 फरवरी। नगर निगम द्वारा नागरिक समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं बेहतर प्रशासनिक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को मेयर इन काउंसिल कक्ष में महापौर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएँ लेकर उपस्थित हुए।

जनसुनवाई के दौरान महापौर का सक्रिय एवं संवेदनशील रुख देखने को मिला, जहाँ उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही समाधान होने से नागरिकों के चेहरे पर संतोष नजर आया। महापौर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम का लक्ष्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि हर नागरिक को समय पर समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

इस दौरान सड़क सुधार, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, अतिक्रमण, खाद्य पर्ची, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा नाली-नालों से जुड़ी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। महापौर ने प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए।

मंगलवार 16 फरवरी को आयोजित जनसुनवाई में कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 18 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

*पूर्व प्रकरणों की समीक्षा, समयबद्ध समाधान पर जोर* महापौर ने इस अवसर पर पूर्व में आयोजित जनसुनवाइयों में प्राप्त प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए उनके निराकरण में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।नागरिकों की समस्याओं के निरंतर समाधान एवं बेहतर प्रशासनिक संवाद के लिए आगामी मंगलवारों को भी जनसुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम खोहरी में ग्राम उत्सव का आयोजन*

*गरीब किसानो के उपर बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी कर रहे तानासाही कारनामे का हुआ उजागर