महाशिवरात्रि पावन पर्व में जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन जिला इकाई कटनी की प्रथम बैठक हुई सम्पन्न*
fast News 9
chief editor -shailendra tiwari
*महाशिवरात्रि पावन पर्व में जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन जिला इकाई कटनी की प्रथम बैठक हुई सम्पन्न*
कटनी-आज दिनांक 15 फरवरी 2026, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन की जिला कटनी इकाई जिलाक्ष्याक्ष नीरज पांडे की अगुआई में प्रथम बैठक होटल कल्प, जबलपुर रोड बरगवां में संपन्न हुई। यह बैठक संगठन के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
बैठक के दौरान संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पहचान पत्र विधिवत रूप से वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी, ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा जी रहे। वहीं विशेष अतिथियों के रूप में अभिषेक ताम्रकार जी पूर्व में प्रकाशित (पन्ना टाइम्स अखबार) के सम्पादक प्रताप सिंह तोमर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह परिहार सहित संगठन के समस्त सदस्यगण व पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि अशोक विश्वकर्मा जी ने सभी पदाधिकारियों को उनके पहचान पत्र सौंपते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनके दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
वहीं इस अवसर पर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन जिला कटनी इकाई के जिला अध्यक्ष नीरज पांडे ने सर्वप्रथम महाशिवरात्रि पावन पर्व की बधाई एवं सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को उनके पदीय दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के हित, सम्मान और अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Comments
Post a Comment