भू-माफियाओं के कब्जे में कौंहरी नदी! अस्तित्व पर संकट, प्रशासन मौन*

 fast News 9 

chif editor -shailendra tiwari 

भू-माफियाओं के कब्जे में कौंहरी नदी! अस्तित्व पर संकट, प्रशासन मौन


कटनी- जबलपुर-कटनी बाईपास स्थित खसरा नंबर 60/1 में कौंहरी नदी का अस्तित्व अब खतरे में नजर आ रहा है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार भू-माफियाओं द्वारा धीरे-धीरे नदी की जमीन पर कब्जा कर उसे खत्म करने की कोशिश की जा रही है।


कभी इलाके की जीवनरेखा मानी जाने वाली कौंहरी नदी आज अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग की भेंट चढ़ती दिखाई दे रही है। जबलपुर-कटनी बाईपास के खसरा नंबर 60/1 में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि नदी का बहाव क्षेत्र तक संकुचित हो गया है।

भू-माफिया सुनियोजित तरीके से नदी के किनारों को पाटकर प्लॉटिंग कर रहे हैं। मिट्टी और मलबा डालकर नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बिगाड़ा जा रहा है, जिससे भविष्य में जलभराव और पर्यावरणीय संकट बढ़ सकता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस पूरे मामले में प्रशासन की चुप्पी क्यों है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इस अवैध कब्जे की जानकारी नहीं है, या फिर सब कुछ जानकर भी अनदेखा किया जा रहा है?

*प्रशासन से मांग*

अगर समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो कौंहरी नदी सिर्फ कागजों में ही रह जाएगी। जरूरत है तत्काल जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की।

Comments

Popular posts from this blog

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम खोहरी में ग्राम उत्सव का आयोजन*

*गरीब किसानो के उपर बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी कर रहे तानासाही कारनामे का हुआ उजागर