"विकास की रफ्तार हुई तेज, बिरसा मुंडा वार्ड को मिली नई सौगात!"

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

विकास की रफ्तार हुई तेज, बिरसा मुंडा वार्ड को मिली नई सौगात!


अब वार्डवासियों को मिलेगा सुगम आवागमन, स्वच्छ वातावरण और बेहतर नागरिक सुविधाओं का लाभ!


कटनी नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में बिरसा मुंडा वार्ड के पुरैनी स्थित आधारकाप रोड पर पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती नन्हींबाई तुलाराम गोटियाँ, मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्य के शुभारंभ पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।

महापौर प्रीति संजीव सूरी का कहना है

"नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। पेवर ब्लॉक निर्माण से नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा, स्वच्छ वातावरण और सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।"

महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है और नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। आने वाले समय में भी विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा।

पार्षद नन्हींबाई तुलाराम गोटियाँ का कहना है 

"वार्डवासियों की लंबे समय से यह मांग थी। पेवर ब्लॉक निर्माण शुरू होने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर की और नगर निगम तथा जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और दैनिक आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

वन भूमि पर ‘महाकब्जा’! 10+ एकड़ जंगल साफ कर बनाया साम्राज्य, 20 साल से जमे रसूखदार पर गंभीर आरोप — फॉरेस्ट विभाग की भूमिका पर उठे सवाल