रेत माफियाओं पर बड़वारा पुलिस का बड़ा प्रहार

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

रेत माफियाओं पर बड़वारा पुलिस का बड़ा प्रहार


एक ही दिन में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

कटनी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में अवैध रेत से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस ने ग्राम निगहरा मोड़, रोहनिया, परसेल और बिलायतकलां क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया।

ग्राम रोहनिया में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते हुए एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा, जिसका चालक सागर कोल (23 वर्ष) निवासी रोहनिया पाया गया। वहीं ग्राम परसेल में एक आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत परिवहन करते हुए मिली, जिसका चालक आजाद रौतेल (23 वर्ष) निवासी परसेल था।

इसके अलावा ग्राम बिलायतकलां मेन रोड पर एक अन्य महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रेत परिवहन करते हुए सिपाही केवट (25 वर्ष) निवासी बिलायतकलां को पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा तीनों वाहन चालकों से रेत परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया और उनके विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

वन भूमि पर ‘महाकब्जा’! 10+ एकड़ जंगल साफ कर बनाया साम्राज्य, 20 साल से जमे रसूखदार पर गंभीर आरोप — फॉरेस्ट विभाग की भूमिका पर उठे सवाल