मुड़वारा की राजनीति में नया अध्याय: गौरीशंकर कुशवाहा को अखिल भारतीय हिंद क्रांति पार्टी की बड़ी कमान, जिला अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह की लहर
fast News 9
chief editor -shailendra tiwari
मुड़वारा की राजनीति में नया अध्याय: गौरीशंकर कुशवाहा को अखिल भारतीय हिंद क्रांति पार्टी की बड़ी कमान, जिला अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह की लहर
कटनी। अखिल भारतीय हिंद क्रांति पार्टी मध्य प्रदेश ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गौरीशंकर कुशवाहा (पिता – सुरेश कुशवाहा), निवासी कन्वारा, तहसील एवं जिला कटनी को मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार बक्शी की अनुशंसा पर की गई है।नियुक्ति की घोषणा होते ही मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने गौरीशंकर कुशवाहा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत मुलाकातों तक शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।
प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार बक्शी ने कहा कि गौरीशंकर कुशवाहा लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनकी कर्मठता, संगठनात्मक क्षमता, जनसंपर्क कौशल और मिलनसार व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गौरीशंकर कुशवाहा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौरीशंकर कुशवाहा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे।
गौरीशंकर कुशवाहा की नियुक्ति को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिलेगी।


Comments
Post a Comment