पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के आगमन पर भव्य स्वागत

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के आगमन पर भव्य स्वागत


कटनी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के कटनी आगमन पर जनपद उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के कार्यालय में विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पवन पाटीदार ने कहा कि उनका विश्वकर्मा समाज से विशेष लगाव रहा है। वे वर्षों से विश्वकर्मा जयंती के कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त करते रहे हैं और समाज के लोगों से उनका पारिवारिक संबंध जैसा आत्मीय जुड़ाव है।

कटनी प्रवास के दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन भी किए। बड़े हनुमान मंदिर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जहां दक्षिणमुखी हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद हो, वहां के लोगों पर किसी प्रकार का संकट नहीं आ सकता। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन भव्य जैन मंदिर की भी सराहना करते हुए कहा कि यह कटनी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और अधिक गौरव प्रदान करेगा।

पवन पाटीदार ने कटनीवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

वन भूमि पर ‘महाकब्जा’! 10+ एकड़ जंगल साफ कर बनाया साम्राज्य, 20 साल से जमे रसूखदार पर गंभीर आरोप — फॉरेस्ट विभाग की भूमिका पर उठे सवाल