बरही में रेस्टोरेंट की आड़ में ‘काला कारोबार’ का शक! आखिर जांच से क्यों बच रहे जिम्मेदार?
fast News 9
chief editor -shailendra tiwari
बरही में रेस्टोरेंट की आड़ में ‘काला कारोबार’ का शक! आखिर जांच से क्यों बच रहे जिम्मेदार?
कटनी/बरही। बरही क्षेत्र में संचालित एक चर्चित रेस्टोरेंट को लेकर इन दिनों गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और क्षेत्रीय सूत्रों के बीच चर्चा है कि रेस्टोरेंट की आड़ में कथित रूप से संदिग्ध एवं अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार उठ रही चर्चाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
बाजार में चर्चाएं तेज, प्रशासन खामोश
मुख्य बाजार और रिहायशी इलाके के समीप स्थित इस प्रतिष्ठान को लेकर लंबे समय से तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इन चर्चाओं में सच्चाई है तो यह क्षेत्र के सामाजिक माहौल और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक स्थिति हो सकती है। इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार की सार्वजनिक जांच या कार्रवाई सामने नहीं आई है।
सीसीटीवी जांच से खुल सकता है पूरा मामला
क्षेत्र के जागरूक नागरिकों का मानना है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस और प्रशासन को संबंधित परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी चाहिए। उनका कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े तथ्यों की पुष्टि या खंडन तकनीकी जांच के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है।
जनता पूछ रही—आखिर कार्रवाई कब?
स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि यदि क्षेत्र में इतने समय से चर्चाएं चल रही हैं तो संबंधित विभागों द्वारा तथ्यात्मक जांच क्यों नहीं कराई जा रही। नागरिकों का कहना है कि निष्पक्ष जांच होने से न केवल सच्चाई सामने आएगी बल्कि अफवाहों पर भी विराम लगेगा।
निष्पक्ष जांच की मांग
क्षेत्र के लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप निराधार हैं तो स्थिति स्पष्ट की जाए और यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आती है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Comments
Post a Comment