रेत माफियाओं पर विजयराघवगढ़ पुलिस का प्रहार, अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

 रेत माफियाओं पर विजयराघवगढ़ पुलिस का प्रहार, अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


कटनी। जिले में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई। 

गश्त के दौरान 21 जून 2026 को नदीपार पानी टंकी के पास विजयराघवगढ़ रोड पर एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर रेत से भरी ट्रॉली के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस द्वारा रोककर जांच करने पर चालक दिनेश केवट (20 वर्ष) निवासी ग्राम गुड़ेहा, थाना विजयराघवगढ़, रेत परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

जांच के बाद पुलिस ने बिना नंबर के महिंद्रा ट्रैक्टर (चेसिस नंबर ABNABAEXAMRAQ5745, इंजन नंबर RMA2EAN1692) को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया। साथ ही चालक के विरुद्ध धारा 4/21 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत इस्तगासा क्रमांक 19/26 दर्ज कर प्रकरण अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज शाखा कटनी को भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

वन भूमि पर ‘महाकब्जा’! 10+ एकड़ जंगल साफ कर बनाया साम्राज्य, 20 साल से जमे रसूखदार पर गंभीर आरोप — फॉरेस्ट विभाग की भूमिका पर उठे सवाल