रेत माफियाओं पर विजयराघवगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

रेत माफियाओं पर विजयराघवगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त


कटनी। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस को सफलता मिली है। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना विजयराघवगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खेरवा घाट के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गवाहों की उपस्थिति में बिना नंबर की नीले रंग की सोनालीका कंपनी की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत सहित जप्त कर लिया।

हालांकि पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जप्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से थाना विजयराघवगढ़ परिसर में खड़ा कराया गया है।

पुलिस ने वाहन के विरुद्ध धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

वन भूमि पर ‘महाकब्जा’! 10+ एकड़ जंगल साफ कर बनाया साम्राज्य, 20 साल से जमे रसूखदार पर गंभीर आरोप — फॉरेस्ट विभाग की भूमिका पर उठे सवाल