*कटनी RTO में 'समानांतर सिस्टम' का आरोप! दो प्राइवेट व्यक्तियों के इशारे पर चल रहा पूरा खेल? जांच की उठी मांग

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

कटनी RTO में 'समानांतर सिस्टम' का आरोप! दो प्राइवेट व्यक्तियों के इशारे पर चल रहा पूरा खेल? जांच की उठी मांग


कटनी आरटीओ कार्यालय में सरकारी सिस्टम से ऊपर एक 'समानांतर सिस्टम' चल रहा है? क्या विभाग के बाहर के दो निजी व्यक्ति परिवहन विभाग के कामकाज पर प्रभाव डाल रहे हैं? क्या वाहन चेकिंग से लेकर कथित लेनदेन तक सब कुछ इन्हीं के इशारों पर हो रहा है?

विश्वस्त सूत्रों के दावों ने कटनी के प्रशासनिक गलियारों में कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि दो निजी व्यक्ति, जिनका परिवहन विभाग से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है, आरटीओ कार्यालय में बेहद प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि विभाग के कई संवेदनशील कामों में उनकी सक्रिय भूमिका है।

इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब सवाल यह है कि यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो जिम्मेदारी किसकी है? क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होगी? क्या परिवहन विभाग और जिला प्रशासन इन आरोपों का संज्ञान लेकर स्थिति स्पष्ट करेंगे?

फास्ट न्यूज़ नाइन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँचता, बल्कि इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करता है ताकि सच जनता के सामने आ सके।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

बीच सड़क खूनी संघर्ष, साइड लेने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला*

वन भूमि पर ‘महाकब्जा’! 10+ एकड़ जंगल साफ कर बनाया साम्राज्य, 20 साल से जमे रसूखदार पर गंभीर आरोप — फॉरेस्ट विभाग की भूमिका पर उठे सवाल