कटनी में हरियाली का महाअभियान! जल संयंत्र परिसर में गूंजा पौधरोपण का संदेश, बच्चों ने थामी पर्यावरण संरक्षण की कमान

  fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

कटनी में हरियाली का महाअभियान! जल संयंत्र परिसर में गूंजा पौधरोपण का संदेश, बच्चों ने थामी पर्यावरण संरक्षण की कमान

कटनी। कटाएघाट स्थित जल संशोधन संयंत्र परिसर में रविवार को वन विभाग, नगर निगम और विजन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया।

अभियान में वन विभाग और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विजन ग्रुप से जुड़े करीब 40 स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। शमी, आंवला, शीशम और खमेर सहित कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वहीं सीताफल, जामुन और नीम के बीजों से बनी सीड बॉल्स भी रोपी गईं।

वन मंडल अधिकारी गर्वित गंगवार ने विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल, स्थानीय जलवायु के अनुसार प्रजाति चयन और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और स्वच्छता भी जरूरी है।

इस दौरान परिसर में फैली पॉलिथीन और अन्य कचरे को एकत्र कर उचित निस्तारण भी किया गया। कार्यक्रम में उप वन मंडल अधिकारी कार्तिकेय भट्ट, विजन ग्रुप के आशुतोष सहित वन विभाग और नगर निगम का अमला मौजूद रहा।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप! कटनी में जिला पंचायत सीईओ से जांच और कार्रवाई की मांग

कटनी बस स्टैंड पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा*