प्रियदर्शनी बस स्टैंड में शान से लहराया तिरंगा, पं. बच्चन तिवारी ने दिलाया राष्ट्रहित में समर्पण का संकल्प
fast News 9
chief editor -shailendra tiwari
प्रियदर्शनी बस स्टैंड में शान से लहराया तिरंगा, पं. बच्चन तिवारी ने दिलाया राष्ट्रहित में समर्पण का संकल्प
कटनी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रियदर्शनी बस स्टैंड में देशभक्ति के रंग देखने को मिले। यहां पं. बच्चन तिवारी द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
ध्वजारोहण के बाद पं. बच्चन तिवारी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। यह दिन हमें राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने और देश की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देता है।
बस स्टैंड परिसर में गूंजा देशभक्ति का संदेश
कार्यक्रम के दौरान बस स्टैंड परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। इस अवसर पर शुभ प्रकाश, मिश्रा, कुशल मिश्रा, रामफल सोनी, पंकज गुप्ता, पंकज तिवारी और राजेश नामदेव सहित बस एसोसिएशन, व्यापारी संघ एवं ऑटो चालक संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
प्रियदर्शनी बस स्टैंड का यह आयोजन देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

Comments
Post a Comment