प्रियदर्शिनी बस स्टैंड में ऑटो चालकों ने दिखाई जिम्मेदारी, खुद भरे गड्ढे—नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

प्रियदर्शिनी बस स्टैंड में ऑटो चालकों ने दिखाई जिम्मेदारी, खुद भरे गड्ढे—नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

कटनी। प्रियदर्शिनी बस स्टैंड की बदहाल सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों से परेशान ऑटो एवं रिक्शा चालकों ने आज सराहनीय पहल करते हुए खुद ही गड्ढों को भरने का काम किया। ऑटो चालकों ने आपसी सहमति और सहयोग से ईंटों के मलबे की मदद से सड़क के गड्ढों को भरा, ताकि वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी से राहत मिल सके।

ऑटो चालकों का कहना है कि बस स्टैंड की सड़क की मरम्मत को लेकर नगर निगम प्रशासन को कई बार आवेदन और पत्राचार के माध्यम से शिकायत की जा चुकी है। इसके अलावा जब भी विभागीय अधिकारी बस स्टैंड पहुंचे, उन्हें भी सड़क की बदहाली और गड्ढों की समस्या से अवगत कराया गया। बावजूद इसके अब तक स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई।


गड्ढों के कारण आए दिन ऑटो एवं रिक्शा चालकों के वाहनों में टूट-फूट और नुकसान हो रहा था। वहीं बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से यात्रियों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार बाहरी यात्री भी इन गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल होने की स्थिति में पहुंच चुके हैं।

नगर निगम से उम्मीद छोड़कर खुद मैदान में उतरे चालक

जब जिम्मेदार विभाग से लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ऑटो एवं रिक्शा चालकों ने खुद आगे बढ़कर गड्ढे भरने का निर्णय लिया। उनके इस प्रयास की बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने सराहना की और इसे जिम्मेदारी एवं जनहित की मिसाल बताया।

हालांकि ऑटो चालकों ने इस पहल के साथ नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की है। उनका कहना है कि यदि नगर निगम समय रहते सड़क की मरम्मत करा देता तो उन्हें स्वयं यह कार्य करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

अब देखना होगा कि ऑटो चालकों की इस पहल के बाद नगर निगम प्रशासन कब जागता है और प्रियदर्शिनी बस स्टैंड की सड़क की स्थायी मरम्मत कब कराई जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप! कटनी में जिला पंचायत सीईओ से जांच और कार्रवाई की मांग

कटनी बस स्टैंड पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा*