कनवारा की धरती पर गूंजा भगवान बिरसा मुंडा का संदेश, कांग्रेस नेताओं ने किया आदर्शों को नमन

 fast News 9 

chief editor -shailendra tiwari 

कनवारा की धरती पर गूंजा भगवान बिरसा मुंडा का संदेश, कांग्रेस नेताओं ने किया आदर्शों को नमन

कटनी। कनवारा मंडल में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति एवं उनके आदर्शों को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं मंडल/ब्लॉक अध्यक्ष सुशील जायसवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस, सामाजिक चेतना और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए योगदान को याद किया गया। उपस्थित नेताओं ने उनके आदर्शों को समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जयकारों और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के संकल्प से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

Comments

Popular posts from this blog

मई की चिलचिलाती धूप… आसमान से बरसती आग…फिर भी नहीं मिल रहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को गर्मी में अवकाश।*

प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप! कटनी में जिला पंचायत सीईओ से जांच और कार्रवाई की मांग

कटनी बस स्टैंड पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, यात्रियों में मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा*